1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. स्पेनिश लीग में सुआरेज ने बार्सिलोना की उम्मीदों को रखा है जिंदा

स्पेनिश लीग में सुआरेज ने बार्सिलोना की उम्मीदों को रखा है जिंदा

 Edited By: IANS
 Published : Jul 09, 2020 05:38 pm IST,  Updated : Jul 09, 2020 05:38 pm IST

दूसरे हाफ के पहले मैच पांचवां मिनट में मैच अचानक से बदल गया क्योंकि दोनों टीमें 10-10 खिलाड़ियों की रह गईं। बार्सिलोना से फाटी और इस्पानयोल से लोजानो को लाल कार्ड दिखाया गया।

barcelona,FC Barcelona,La Liga,RCD Espanyol de Barcelona,Dream11- India TV Hindi
Luis Suarez Image Source : GETTY

लुइस सुआरेज द्वारा 55वें मिनट में किए गए गोल के दम पर बार्सिलोना ने इस्पानयोल को मात देते हुए स्पेनिश लीग जीतने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बार्सिलोना ने पहले हाफ में गेंद पर ज्यादा नियंत्रण रखा लेकिन वो गोल नहीं कर पाई। इस हाफ में हालांकि उसे गोल करने का मौका मिला था। सुआरेज ने एंटोनियो ग्रीजमैन के लिए मौका बनाया लेकिन ग्रीजमैन इसे भुना नहीं पाए।

दूसरे हाफ के पहले मैच पांचवां मिनट में मैच अचानक से बदल गया क्योंकि दोनों टीमें 10-10 खिलाड़ियों की रह गईं। बार्सिलोना से फाटी और इस्पानयोल से लोजानो को लाल कार्ड दिखाया गया।

इसी बीच कम खिलाड़ियों का सुआरेज ने फायदा उठाया और 55वें मिनट में बार्सिलोना के लिए गोल कर दिया। इस्पानयोल के गोलीकपर ने लियोनेल मेसी के शॉट को रोका लेकिन वो सुआरेज के शॉट को रोक नहीं पाए।

इसके बाद इस्पानयोल बराबरी की कोशिशों में लगी रही लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। कोशिशें में लगी रही लेकिन वह सफल नहीं हो सकी।

इस मैच के अलावा बुधवार को स्पेनिश लीग में दो और मैच खेले गए। विलारियल ने गेटाफे को 3-1 से हरा दिया जबकि रियल बेतिस ने ओसासुना को 3-0 से पटखनी दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल