1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. PSG को हराकर लियोन ने 5वीं बार महिला चैंपियन्स लीग के फाइनल में बनाई जगह

PSG को हराकर लियोन ने 5वीं बार महिला चैंपियन्स लीग के फाइनल में बनाई जगह

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 27, 2020 10:22 am IST,  Updated : Aug 27, 2020 10:22 am IST

लियोन ने वेंडी रेनार्ड के गोल के दम पर पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को 1-0 से हराकर लगातार पांचवीं बार महिला चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। 

PSG को हराकर लियोन ने...- India TV Hindi
PSG को हराकर लियोन ने 5वीं बार महिला चैंपियन्स लीग के फाइनल में बनाई जगह Image Source : GETTY

सैन सेबिस्टियन (स्पेन)। लियोन ने वेंडी रेनार्ड के गोल के दम पर पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को 1-0 से हराकर लगातार पांचवीं बार महिला चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। लियोन की ओर से वेंडी रेनार्ड ने 67वें मिनट में हेडर से गोल दागा। लियोन अब रविवार को वोल्फसबर्ग के खिलाफ लगातार पांचवां खिताब जीतने के मकसद से मैदान पर उतरेगा।

वोल्फसगर्ब ने मंगलवार को एक अन्य सेमीफाइनल में बार्सिलोना को हराया था। दोनों टीमों को आखिर में दस खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। पीएसजी की ग्रेस गेयोरो को 66वें जबकि लियोन की निकिता पैरिस को 75वें मिनट में दूसरा पीला कार्ड मिलने के बाद मैदान छोड़ना पड़ा था। 

(With PTI inputs)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल