1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैनचेस्टर सिटी ने वोल्वरहैम्पटन को हराकर दर्ज की लगातार 21वीं जीत

मैनचेस्टर सिटी ने वोल्वरहैम्पटन को हराकर दर्ज की लगातार 21वीं जीत

 Edited By: Bhasha
 Published : Mar 03, 2021 12:32 pm IST,  Updated : Mar 03, 2021 12:32 pm IST

मैनचेस्टर सिटी ने लिएंडर डेनडोंकर के 15वें मिनट में आत्मघाती गोल से बढ़त बनाई। वोल्वरहैम्पटन को 61वें मिनट में कोनोर कोडी ने बराबरी दिला दी। 

Manchester City, Sports, football- India TV Hindi
Manchester City Image Source : GETTY

मैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार को वोल्वरहैम्पटन को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराकर लगातार 21वीं जीत दर्ज की। इस जीत के साथ मैनचेस्टर सिटी ने अंक तालिका में 15 अंक की बढ़त बना ली है। 

मैनचेस्टर सिटी ने लिएंडर डेनडोंकर के 15वें मिनट में आत्मघाती गोल से बढ़त बनाई। वोल्वरहैम्पटन को 61वें मिनट में कोनोर कोडी ने बराबरी दिला दी। 

मैच ड्रॉ की ओर बढ़त दिख रहा था लेकिन गैब्रियल जीसस (80वें और 90 प्लस तीन मिनट) और रियाद मेहरेज (90वें मिनट) ने अंतिम 10 मिनट में तीन गोल दागकर टीम की 4-1 से जीत सुनिश्चित की। 

मैनचेस्टर सिटी के 27 मैचों में 65 अंक हो गए हैं जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद मैनचेस्टर यूनाईटेड के 26 मैचों में 50 अंक हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल