1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैनेचस्टर सिटी ने रूबेन डियास के साथ करार किया पूरा

मैनेचस्टर सिटी ने रूबेन डियास के साथ करार किया पूरा

 Edited By: IANS
 Published : Sep 30, 2020 04:55 pm IST,  Updated : Sep 30, 2020 04:55 pm IST

डियास ने बेनफिसा के साथ तीन सीजन तक 100 से अधिक मैच खेले थे, जहां उन्होंने क्लब के साथ 2018-19 में लीग का खिताब जीता था।

Manchester City, Reuben Dias, IPL 2020, Sports, football- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब मैनचेस्टर सिटी ने पुर्तगाल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रूबेन डियास के साथ करार पूरा कर लिया है। 23 वर्षीय डियास पुर्तगाल के क्लब बेनफिसा से मैनचेस्टर सिटी के साथ जुड़े हैं। उन्होंने सिटी के साथ छह साल का करार किया है और अब वह 2026 तक क्लब के साथ बने रहेंगे।

डियास ने बेनफिसा के साथ तीन सीजन तक 100 से अधिक मैच खेले थे, जहां उन्होंने क्लब के साथ 2018-19 में लीग का खिताब जीता था। इसके अलावा वह पुर्तगाल के लिए भी 19 मैच खेल चुके हैं।

डियास ने कहा, "मैनचेस्टर सिटी जैसे क्लब में शामिल होने का अवसर मेरे लिए एक शानदार अवसर है और मैं इसे ठुकरा नहीं सकता।"

उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि मैं यहां सुधार कर सकता हूं, एक क्लब में जिसकी महत्वाकांक्षाएं मेरी अपनी हैं और खिताब जीतने और सफल होने के लिए मैं यहां अपना सबकुछ दूंगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल