1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ पॉल पोग्बा का करार 1 साल के लिए बढ़ा

मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ पॉल पोग्बा का करार 1 साल के लिए बढ़ा

 Reported By: IANS
 Published : Oct 17, 2020 01:23 pm IST,  Updated : Oct 17, 2020 01:23 pm IST

इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड ने अपने स्टार खिलाड़ी पॉल पोग्बा के करार को एक साल के लिए बढ़ा दिया है।

मैनचेस्टर युनाइटेड के...- India TV Hindi
मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ पॉल पोग्बा का करार 1 साल के लिए बढ़ा Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड ने अपने स्टार खिलाड़ी पॉल पोग्बा के करार को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पोग्बा अब 2022 तक क्लब में रहेंगे। उनका करार इस सीजन के बाद खत्म हो रहा था।

पोग्बा अभी तक इस सीजन इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में टीम के सभी तीनों मैचों में शुरुआती टीम में थे। अंतर्राष्ट्रीय ब्रेक के दौरान उन्होंने कहा था कि स्पेनिश लीग रियल मेड्रिड के साथ खेलना उनका सपना है।

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ने दिल्ली कैपिटल्स के इस खिलाड़ी को बताया 'बेबी सहवाग', तारीफ में कही ये बात

पोग्बा के करार को बढ़ाने का फैसला कुछ सप्ताह पहले लिया गया था। फ्रांस की विश्व विजेता टीम के सदस्य पोग्बा 2016 में इटली के जुवेंतस से मैनचेस्टर युनाइटेड में आए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल