1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैनचेस्टर युनाइटेड, लेस्टर और आर्सेनल ने दर्ज की जीत

मैनचेस्टर युनाइटेड, लेस्टर और आर्सेनल ने दर्ज की जीत

 Reported By: IANS
 Published : Mar 15, 2021 03:33 pm IST,  Updated : Mar 15, 2021 03:33 pm IST

क्रैग डॉसन के आत्मघाती गोल के सहारे मैनचेस्टर युनाइटेड ने घर में खेले गए इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के मुकाबले में वेस्ट हैम को 1-0 से हरा दिया।

मैनचेस्टर युनाइटेड,...- India TV Hindi
मैनचेस्टर युनाइटेड, लेस्टर और आर्सेनल ने दर्ज की जीत Image Source : GETTY

लंदन| क्रैग डॉसन के आत्मघाती गोल के सहारे मैनचेस्टर युनाइटेड ने घर में खेले गए इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के मुकाबले में वेस्ट हैम को 1-0 से हरा दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार रात खेले गए इस मुकाबले में मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए आत्मघाती गोल डॉसन ने 53वें मिनट में किया।

एक अन्य मैच में केलेची इहीनाचो के हैट्रिक की बदौलत लिसेस्टर सिटी ने शेफील्ड युनाइटेड को 5-0 से हरा दिया। केलेची के अलावा पेरेज ने 64वें और एम्पेदु ने 80वें मिनट में आत्मघाती गोल किया।

लीग के तीसरे मुकाबले में चेल्सी और लीडस को गोलरहित ड्रॉ खेलना पड़ा। नए कोच थॉमस टूचेल के मार्गदर्शन में चेल्सी के नाम पिछले 12 मैचों में 10 क्लीन शीट है। वहीं, नॉर्थ लंदन डर्बी में खेले गए मुकाबले में आर्सेनल ने टॉटेनहम हॉटस्पर को 2-1 से जबकि ब्राइटन ने फुल्हम को 2-1 से मात दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल