1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नस्लीय टिप्पणी करने के लिए एडिसन कवानी पर लगा तीन मैचों का प्रतिबंध

नस्लीय टिप्पणी करने के लिए एडिसन कवानी पर लगा तीन मैचों का प्रतिबंध

 Edited By: IANS
 Published : Jan 01, 2021 04:01 pm IST,  Updated : Jan 01, 2021 04:01 pm IST

कवानी शुक्रवार को प्रीमियर लीग में एस्टन विला के खिलाफ मैच में नहीं खेलंगे। इसके अलावा वह काराबाओ कप सेमीफाइनल में मैनचेस्टर सिटी और एफए कप के तीसरे दौर के मैच में वाटफोर्ड के खिलाफ नहीं खेलेंगे।

Manchester United, Football Association, Football, FA, Edinson Cavani- India TV Hindi
 Edinson Cavani Image Source : GETTY IMAGES

मैनचेस्टर युनाइटेड के स्ट्राइकर एडिसन कवानी द्वारा नवंबर में इंस्टाग्राम पर नस्लीय टिप्पणी करने के कारण इंग्लैंड फुटबॉल संघ (एफए) ने उन्हें तीन मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है और 100,000 पाउंड का जुर्माना भी लगाया है।

कवानी शुक्रवार को प्रीमियर लीग में एस्टन विला के खिलाफ मैच में नहीं खेलंगे। इसके अलावा वह काराबाओ कप सेमीफाइनल में मैनचेस्टर सिटी और एफए कप के तीसरे दौर के मैच में वाटफोर्ड के खिलाफ नहीं खेलेंगे। यह सभी मैच ओल्ड ट्रेफर्ड पर खेले जाने हैं।

यह भी पढ़ें-  कोच प्रवीण आमरे ने बताई ऑस्ट्रेलिया में अजिंक्य रहाणे की सफलता का राज

नवंबर-29 को साउथैम्पटन के खिलाफ मिली जीत के बाद कवानी को एक प्रशंसक ने बधाई दी थी जिसका जवाब देते हुए उन्होंने 'नेग्रिटो' शब्द का उपयोग किया था।

एफए ने अपने बयान में कहा है, "मैनचेस्टर युनाइटेड के स्ट्राइकर की इंस्टाग्राम पोस्ट पर जो कमेंट था, वह खराब था और एफए के नियम ई3.1 का उल्लंघन है। पोस्ट साथ ही एफए के नियम ई3.2 का भी उल्लंघन है क्योंकि यह किसी शख्स के रंग, नस्ल, जातीय मूल की तरफ टिप्पणी है।"

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus : चोटिल उमेश यादव की जगह टेस्ट टीम इंडिया में पहली बार शामिल हुए नटराजन

क्लब ने बयान में कहा, "जैसा उन्होंने कहा, कवानी इस बात से वाकिफ नहीं थे कि उनके शब्द को गलत समझा जाएगा और उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी है, उनसे भी जो लोग उस पोस्ट से आहत हुए हैं। वह इस बात को जानते थे कि वह एक बधाई संदेश के बदले धन्यवाद संदेश भेज रहे थे फिर भी उन्होंने आरोपों के खिलाफ जाने के फैसला नहीं किया और एफए तथा नस्लभेद के खिलाफ लड़ाई में अपनी सहभागिता दिखाई है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल