Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. राष्ट्रमंडल खेल (टेबल टेनिस) : मानिका बत्रा ने जीता गोल्ड मेडल

राष्ट्रमंडल खेल (टेबल टेनिस) : मानिका बत्रा ने जीता गोल्ड मेडल

Reported by: IANS Published : Apr 14, 2018 03:59 pm IST, Updated : Apr 14, 2018 03:59 pm IST

भारत की महिला एकल टेबल टेनिस खिलाड़ी मानिका बत्रा ने शनिवार को 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया है। मानिका ने पूरी तरह से एकतरफा रहे फाइनल मुकाबले में सिंगापुर की मेंगयू यू को 4-0 से हराया। 

मनिका बत्रा- India TV Hindi
मनिका बत्रा

गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया): भारत की महिला एकल टेबल टेनिस खिलाड़ी मानिका बत्रा ने शनिवार को 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया है। मानिका ने पूरी तरह से एकतरफा रहे फाइनल मुकाबले में सिंगापुर की मेंगयू यू को 4-0 से हराया। 

मानिका पूरे मैच के दौरान अपने प्रतिद्वंद्वी पर हावी रही और उन्हें मैच में वापसी करने के ज्यादा मौके नहीं दिए।

हलांकि, मेंगयू यू ने पहले गेम में बढ़त बनाई लेकिन मानिका ने वापसी करते हुए गेम को 11-7 से जीता। दूसरे गेम में भी भारत की स्टार खिलाड़ी को ज्यादा मुश्किलें नहीं आई और अपने बेहतरीन बैकहैंड के दम पर उन्होंने 11-6 से गेम को जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली।

मेंगयू यू तीसरे गेम में मानिका के सामने पूरी तरह से धरासाही हो गई। भारतीय खिलाड़ी ने यह गेम 11-2 से अपने नाम किया। चौथे गेम में सिंगापुर की प्रतिद्वंद्वी ने मानिका पर दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने 11-7 से यह गेम जीतकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

मानिका ने फाइनल मुकाबले में अपनी सर्विस पर कुल 23 अंक अर्जित किए जबकि मेंगयू यू केवल 12 अंक ही हासिल कर पाई।

इसके अलावा, मानिका ने अपनी सर्विस पर केवल 10 अंक गंवाए जबकि सिंगापुर की खिलाड़ी ने कुल 21 अंक गंवाए।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement