1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप : मनीष सेमीफाइनल में, भारत का पदक पक्का

विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप : मनीष सेमीफाइनल में, भारत का पदक पक्का

 Reported By: IANS
 Published : Sep 18, 2019 06:14 pm IST,  Updated : Sep 18, 2019 06:14 pm IST

मनीष से पहले अमित पंघल भी सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे हैं। मनीष ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ब्राजील के वेडरसन डी ओलीवीरा को कड़े मुकाबले में 5-0 से हराया।  

विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप : मनीष सेमीफाइनल में, भारत का पदक पक्का- India TV Hindi
विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप : मनीष सेमीफाइनल में, भारत का पदक पक्का Image Source : BFI_OFFICIAL

एकातेरिनबर्ग। यहां जारी विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में भारत का एक और पदक पक्का हो गया है। पुरुष मुक्केबाज मनीष कौशिक ने बुधवार को 63 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाकर अपना पहला पदक पक्का कर लिया है। इसी के साथ भारत ने इस चैम्पियनशिप में अपने दो पदक पक्के कर लिए हैं। 

मनीष से पहले अमित पंघल भी सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे हैं। मनीष ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ब्राजील के वेडरसन डी ओलीवीरा को कड़े मुकाबले में 5-0 से हराया।

अमित और मनीष दोनों से ही भारत को फाइनल में पहुंचने की उम्मीद होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल