1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पिछले 5 सालों से ओलंपिक गोल्ड की तैयारी में जुटी हूं: मनु भाकर

पिछले 5 सालों से ओलंपिक गोल्ड की तैयारी में जुटी हूं: मनु भाकर

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 09, 2021 06:01 pm IST,  Updated : Jul 09, 2021 06:01 pm IST

तोक्यो ओलंपिक में भारत के पदक दावेदारों में शुमार शीर्ष पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर ने शुक्रवार को कहा कि वह ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने के लिये पिछले पांच वर्षों से कड़ी मेहनत कर रही हैं। 

पिछले 5 सालों से ओलंपिक...- India TV Hindi
पिछले 5 सालों से ओलंपिक गोल्ड की तैयारी में जुटी हूं: मनु भाकर Image Source : GETTY

नई दिल्ली। तोक्यो ओलंपिक में भारत के पदक दावेदारों में शुमार शीर्ष पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर ने शुक्रवार को कहा कि वह ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने के लिये पिछले पांच वर्षों से कड़ी मेहनत कर रही हैं। उन्नीस साल की भाकर ने हाल में सोशल मीडिया से तोक्यो ओलंपिक के समापन तक दूर रहने का फैसला किया जो 23 जुलाई से शुरू हो रहे हैं।

खेल मंत्रालय द्वारा जारी वीडियो में भाकर ने कहा, ‘‘ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने के लिये मैं पिछले पांच वर्षों से सचमुच कड़ी मेहनत कर रही हूं और यह हमेशा मेरा सपना रहा है। ’’ शीर्ष अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक हासिल कर चुकी भाकर ने अपनी तैयारियों में मदद करने के लिये सरकार का शुक्रिया अदा किया। आईएसएसएफ विश्व कप पदक विजेता ने कहा, ‘‘सरकार हमेशा ही मेरी निशानेबाजी के वर्षों में बहुत मददगार रही है। जब भी हमें किसी उपकरण की जरूरत होती या फिर पिस्टल चाहिए होती तो सरकार ने सब कुछ मुहैया कराया। ’’

भाकर इस समय क्रोएशिया में टीम के अन्य सदस्यों के साथ ट्रेनिंग कर रही हैं, जहां से निशानेबाज सीधे तोक्यो के लिये रवाना होंगे। हाल में समाप्त हुए आईएसएसएफ विश्व कप में भाकर ने सौरभ चौधरी के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण जीता था। हालांकि वह 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सातवें स्थान पर रही थीं। भाकर को ओलंपिक में तीन स्पर्धाओं के लिये चुना गया है। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने क्रोएशिया के दौरे का इंतजाम किया क्योंकि भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण शिविर लगाना संभव नहीं था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल