1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. माराडोना फीफा उपाध्यक्ष पद की रेस में हो सकते हैं शामिल

माराडोना फीफा उपाध्यक्ष पद की रेस में हो सकते हैं शामिल

 Written By: IANS
 Published : Jun 08, 2015 10:39 pm IST,  Updated : Jun 08, 2015 11:16 pm IST

ब्यूनस आयर:  पूर्व दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी डिएगो माराडोना ने सोमवार को कहा कि अगर जॉर्डन के प्रिंस अली बिन हुसैन फीफा के अगले अध्यक्ष चुने जाते हैं तो वह उपाध्यक्ष पद की रेस में शामिल

माराडोना फीफा...- India TV Hindi
माराडोना फीफा उपाध्यक्ष पद की रेस में हो सकते हैं शामिल

ब्यूनस आयर:  पूर्व दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी डिएगो माराडोना ने सोमवार को कहा कि अगर जॉर्डन के प्रिंस अली बिन हुसैन फीफा के अगले अध्यक्ष चुने जाते हैं तो वह उपाध्यक्ष पद की रेस में शामिल हो सकते हैं। माराडोना अध्यक्ष पद से इस्तीफे की घोषणा कर चुके सेप ब्लाटर के बड़े आलोचक माने जाते रहे हैं। पिछले महीने उन्होंने ब्लाटर को 'तानाशाह' की संज्ञा दी थी।


अर्जेटीना के टीवी चैनल 'अमेरिका' पर माराडोना ने कहा, "अगर प्रिंस अली जीतते हैं तो उपाध्यक्ष के तौर पर मेरे लिए मौके पैदा हो सकते हैं। मैं अगर इस पद पर आता हूं तो निश्चित तौर पर सभी विवादों को खत्म करने की कोशिश करूंगा।"

इस दौरान माराडोना ने यूईएएफए के अध्यक्ष माइकल प्लेटिनी को आड़े हाथों लिया और पुर्तगाल के पूर्व खिलाड़ी लुइस फिगो के अगले फीफा अध्यक्ष के तौर पर चुने जाने की संभावना को भी खारिज किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल