1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मार्कस रैशफोर्ड को मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से मिलेगी डॉक्टरेट की उपाधि

मार्कस रैशफोर्ड को मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से मिलेगी डॉक्टरेट की उपाधि

 Edited By: IANS
 Published : Jul 15, 2020 03:48 pm IST,  Updated : Jul 15, 2020 03:48 pm IST

विश्वविद्यालय द्वारा दिए जा रहे सम्मान को उनसे पहले सर एलेक्स फग्र्यूसन और सर बॉबी चाल्र्टन हासिल कर चुके हैं।

Marcus Rashford, doctorate, Manchester University- India TV Hindi
Marcus Rashford Image Source : GETTY

इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के खिलाड़ी मार्कस रैशफोर्ड, मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की डिग्री हासिल करने वाले सबसे युवा इंसान बनने वाले हैं। उन्हें यह सम्मान फुटबाल के प्रति उनके जुनून और बाल गरीबी के लिए चलाई गई मुहिम के लिए मिला है। 

विश्वविद्यालय द्वारा दिए जा रहे सम्मान को उनसे पहले सर एलेक्स फग्र्यूसन और सर बॉबी चाल्र्टन हासिल कर चुके हैं।

क्लब की आधिकारिक वेबसाइट पर की गई इसकी घोषणा के बयान में रैशफोर्ड के हवाले से लिखा गया है, "मेरे और मेरे परिवार के लिए यह सम्मान की बात। जब आप इस सम्मान को पाने वालों के नाम देखते हो तो आपको बड़ा अच्छा लगता है।"

उन्होंने कहा, "हमें अभी भी इस देश में बाल गरीबी से लड़ने के लिए काफी मेहनत करनी होगी, लेकिन आपके शहर से इसको सम्मान मिलना बताता है कि हम सही दिशा में जा रहे हैं और यह काफी मायने रखता है। मैनचेस्टर युनिवर्सिटी का शुक्रिया।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल