1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. शादी के लिए टेनिस नहीं छोड़ना चाहती शारापोवा

शादी के लिए टेनिस नहीं छोड़ना चाहती शारापोवा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 23, 2015 02:11 pm IST,  Updated : May 25, 2015 06:46 pm IST

पेरिस: टेनिस स्टार मारिया शारापोवा का कहना है कि वह दूसरे टेनिस खिलाड़ियों को शादी करते देख खुश हैं लेकिन फिलहाल उनकी ऐसी कोई इच्छा नहीं है। शारापोवा के अनुसार वह अभी टेनिस पर ही ध्यान देना

शारापोवा ने की शादी से...- India TV Hindi
शारापोवा ने की शादी से तौबा!

पेरिस: टेनिस स्टार मारिया शारापोवा का कहना है कि वह दूसरे टेनिस खिलाड़ियों को शादी करते देख खुश हैं लेकिन फिलहाल उनकी ऐसी कोई इच्छा नहीं है। शारापोवा के अनुसार वह अभी टेनिस पर ही ध्यान देना चाहती हैं।

शारापोवा ने शुक्रवार को कहा, "हम एथलीट हैं और यहां अपना काम कर रहे हैं। हम कई बार भूल जाते हैं कि टेनिस हमारी जिंदगी का एक छोटा सा हिस्सा है। खासकर महिलाओं के लिए इसमें अपने करियर को लंबा खींच पाना ज्यादा मुश्किल है।"

शारापोवा के अनुसार, "पुरुषों का करियर शायद थोड़ा ज्यादा लंबा होता होगा, लेकिन महिलाओं के लिए परिवार और बच्चे की वजह से यह मुश्किल होता है।"

दिलचस्प बात है कि कुछ दिनों पहले ब्रिटेन के पुरुष खिलाड़ी एंडी मरे शादी के बंधन में बंधे है। वहीं नोवाक जोकोविक भी हाल में पिता बने।

शारापोवा के अनुसार, "इतने सारे परिवार वाले पुरुष खिलाड़ियों को देखना अच्छा अनुभव है। मैंने इस बारे में लेकिन अभी कुछ नहीं सोचा है। मैंने एक खेल को अपना करियर चुना है तथा इसमें और अच्छा करना चाहती हूं।"

फ्रेंच ओपन में शारापोवा अपने अभियान की शुरुआत एस्टोनिया की काइया केनेपी के खिलाफ करेंगी। फ्रेंच ओपन रविवार से शुरू होना है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल