1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैरीकॉम ने ओलंपिक में पदक नहीं जीत पाने को लेकर मांगी माफी, पीएम मोदी ने दिया यह जवाब

मैरीकॉम ने ओलंपिक में पदक नहीं जीत पाने को लेकर मांगी माफी, पीएम मोदी ने दिया यह जवाब

 Reported By: IANS
 Published : Aug 18, 2021 03:26 pm IST,  Updated : Aug 18, 2021 03:26 pm IST

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रेकफास्ट पर भारतीय ओलंपिक दल की मेजबानी की और इस दौरान उन्होंने एमसी मैरीकॉम से बात करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले एक दशक से देश में महिला एथलीटों को सुर्खियों में ला दिया। 

Mary Kom apologizes for not winning a medal in Olympics, PM Modi gave this answer- India TV Hindi
Mary Kom apologizes for not winning a medal in Olympics, PM Modi gave this answer Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रेकफास्ट पर भारतीय ओलंपिक दल की मेजबानी की और इस दौरान उन्होंने एमसी मैरीकॉम से बात करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले एक दशक से देश में महिला एथलीटों को सुर्खियों में ला दिया। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हमने आपको संसद में मिस किया।" जिस पर राज्यसभा सांसद ने जवाब देते हुए कहा, "मैं अभ्यास के कारण हिस्सा नहीं ले सकी।"

मैरीकॉम ने टोक्यो ओलंपिक में पदक नहीं जीत पाने को लेकर माफी मांगी। 

हालांकि प्रधानमंत्री ने कहा, "जीत और हार जीवन का हिस्सा है। आपने खेल की दुनिया में बहुत बड़ा योगदान दिया है, विशेषकर भारत में। यह आपकी देन है जिसके कारण आज महिला एथलीट सुर्खियों में है। पिछले दशक से आप हावी रही हैं और आपने बहुत कुछ हासिल किया है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल