1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. युवा मुक्केबाज सबसे बड़ी चुनौती, लेकिन मैं तैयार हूं : मैरीकॉम

युवा मुक्केबाज सबसे बड़ी चुनौती, लेकिन मैं तैयार हूं : मैरीकॉम

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 12, 2018 09:39 pm IST,  Updated : Nov 12, 2018 09:39 pm IST

 पैंतीस वर्षीय मैरीकॉम बुधवार से यहां शुरू होने वाली विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में सातवीं बार हिस्सा लेगी।

युवा मुक्केबाज सबसे बड़ी चुनौती, लेकिन मैं तैयार हूं : मैरीकॉम - India TV Hindi
युवा मुक्केबाज सबसे बड़ी चुनौती, लेकिन मैं तैयार हूं : मैरीकॉम    Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। विश्व चैंपियनशिप में छठा स्वर्ण पदक जीतने की कवायद में लगी मशहूर मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने सोमवार को कहा कि वह युवा मुक्केबाजों की कड़ी चुनौती से पार पाने के लिये अपने अनुभव और ऊर्जा का इस्तेमाल करेगी। पैंतीस वर्षीय मैरीकॉम बुधवार से यहां शुरू होने वाली विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में सातवीं बार हिस्सा लेगी। वह पांच बार की विश्व चैंपियन, ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता के रूप में रिंग पर उतरेगी। 

मैरीकॉम ने टूर्नामेंट से पहले पत्रकारों से कहा, ‘‘मेरे वर्ग में ऐसी मुक्केबाज हैं जो 2001 से अब भी खेल रही हैं। मैं उन्हें अच्छी तरह से जानती हूं। नये मुक्केबाज अधिक दमदार और स्मार्ट हैं और वे चपल भी हैं। मैं अपने अनुभव का इस्तेमाल करूंगी। पुराने मुक्केबाज अधिकतर एक जैसे हैं और मैं उन्हें जानती हूं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे तीन राउंड तक खेलने के लिये ऊर्जावान बने रहने होगा। यह केवल एक राउंड का मामला नहीं है और इसलिए हमें उस हिसाब से रणनीति बनानी होगी।’’ बारह देशों के मुक्केबाज टूर्नामेंट शुरू होने से सात दिन पहले ही यहां पहुंच गये थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल