1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नेपाल के फुटबालरों पर मैच फिक्सिंग के लिये देशद्रोह का आरोप

नेपाल के फुटबालरों पर मैच फिक्सिंग के लिये देशद्रोह का आरोप

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 09, 2015 09:14 am IST,  Updated : Nov 09, 2015 09:18 am IST

काठमांडो: नेपाल के पूर्व राष्ट्रीय फुटबाल कप्तान और गोलकीपर सहित पांच खिलाडि़यों पर विश्व कप क्वालीफायर 2011 में कथित तौर पर मैच फिक्सिंग के लिये देशद्रोह का आरोप लगाया गया है। इस मामले की सुनवाई

नेपाल के फुटबालरों पर...- India TV Hindi
नेपाल के फुटबालरों पर मैच फिक्सिंग के लिये देशद्रोह का आरोप

काठमांडो: नेपाल के पूर्व राष्ट्रीय फुटबाल कप्तान और गोलकीपर सहित पांच खिलाडि़यों पर विश्व कप क्वालीफायर 2011 में कथित तौर पर मैच फिक्सिंग के लिये देशद्रोह का आरोप लगाया गया है।

इस मामले की सुनवाई कर रहे काठमांडो की विशेष अदालत के पंजीयक भद्रकाली पोखरेल ने एएफपी को बताया, सरकार ने पिछले महीने गिरफ्तार किये गये पांचों फुटबालरों पर देशद्रोह का आरोप लगाया है और उनके लिये आजीवन कारावास की मांग की है।

कप्तान सागर थापा और गोलकीपर रितेश थापा उन पांच खिलाडि़यों में हैं जिन्हें पिछले महीने हिरासत में लिया गया था। जांच में पाया गया था कि इन खिलाडि़यों के बैंक खातों में दक्षिण पूर्व एशिया के संदिग्ध मैच फिक्सरों ने मोटी धनराशि जमा करायी थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

पोखरेल ने कहा, फुटबालरों को मैच फिक्सिंग में लिप्त पाया गया। उन्होंने मैच गंवाने के लिये धनराशि ली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल