नई दिल्ली: अमेरिका के एमजीएम ग्रैंड एरिना में शनिवार बॅक्सिंग का सबसे बड़ा मैच होना है। यह मैच अमेरिका के फ्लॉयड मेवेदर और फिलीपींस के मैनी पखियाओ के बीच होगा । दिलचस्प है कि किसे कितने पैसे मिलेंगे, यह पहले से तय है। वैसे, जीतने वाले को 6.34 करोड़ रुपए की हीरों से जड़ी बेल्ट भी मिलेगी। इस मुकाबले को देखने के लिए कई रसूखदार लोगों में होड़ मची है। मैच पर 20,000 करोड़ का सट्टा भी लगा है।
60 प्रतिशत पैसा टिकटों से मिल रहा है। अमेरिका के एमजीएम ग्रैंड एरिना में जहां ये मैच होना है वहा 16 हजार 500 लोग बैठ सकते है। 15 हजार साटें वीआईपी के लिए है। आम आदमी के लिए हजार सीटें है, जो 60 सेकिंड में ही बिक गई थी। सबसे सस्ता टिकट 13 लाख और सबसे महंगा 95 लाख रुपए का बिका। इनसे उन्हे 15 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके प्रसारण से 2500 करोड़ की कमाई का अनुमान लगाया जा रहा है।
मेवेदर
मेवेदर के कारों के बेड़े में फेरारी, पोर्श, राल्स रॉयस और बुगाती जैसी अत्याधिक महंगी कारें शामिल है। उनके पास 14 कारे है, जिनमें सबसे सस्ती कार डेढ़ करोड़ की पोर्श 911 टर्बो एस है। उनके पास करीब 300 करोड़ का निजी विमान भी है। चर्चो यह भी है कि न्यूयॉर्क में उन्होनें देखते ही देखते 38 करोड़ रुपये की शापिंग कर डाली थी।
कभी नही हारे मेवेदर। अपने 19 साल के करियर में मेवेदर ने 47 मुकाबले खेले और सभी में जीत दर्ज की। मेवेदर दिग्गज मुक्केबाज रॉकी मैरिकैनों के रिकार्ड से केवल दो जीत दूर है, जिन्होनें 49 फाइट की और सभी में जीते। " अथह सम्पत्ति होना अलग चीज है लेकिन जब मैं रिंग में उतरता हूं तो मेरा फोकस अलग होता है। मुझे खुद पर भरोसा है और में जीतूंगा ": मेवेदर।
पकयाऊ
मैनी पकयाऊ फिलीपीन्स के जाने-माने बॉक्सर हैं। वो दुनिया के पहले और इकलौते 8 डिवीजन वर्ल्ड चैम्पियन हैं। वो अब तक 10 वर्ल्ड टाइटल जीत चुके हैं और एकमात्र ऐसे बॉक्सर हैं जिसने अलग-अलग कैटेगरी की चार लीनियल चैम्पियनशिप जीती हैं।
वर्तमान में वो दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीट हैं। 2010 में उन्हें BWAA (बॉक्सिंग राइटर्स एसोसिएशन ऑफ अमेरिका) ने फाइटर ऑफ डिकेड घोषित किया था। साथ ही रिंग्स मैग्जीन उन्हें तीन बार फाइटर ऑफ द ईयर का सम्मान भी दे चुकी है। शनिवार को फ्लॉएड मेयवेदर से होने वाली उनकी फाइट को 'सदी की फाइट' कहा जा रहा है।
14 साल की उम्र में पिता से झगड़ा करके घर से भागे थे। सड़कों पर डोनेट्स बेचे। बाद में 16 साल की उम्र से बॉक्सिंग की ओर झुकाव। पकयाऊ एक सिंगर भी हैं। उन्होंने एक गाना गाया है, जो मेयवेदर से होने वाली उनकी फाइट को समर्पित है। पकयाऊ फिलिपींस आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं।