1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फॉर्मूला-1 चैंपियन लुइस हेमिल्टन ने जीता स्पेनिश ग्रां प्री का खिताब

फॉर्मूला-1 चैंपियन लुइस हेमिल्टन ने जीता स्पेनिश ग्रां प्री का खिताब

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 14, 2018 03:47 pm IST,  Updated : May 14, 2018 03:47 pm IST

मर्सिडीज के ब्रिटिश ड्राइवर लुइस हेमिल्टन अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए स्पेनिश ग्रां प्री का खिताब जीत लिया है।

लुइस हेमिल्टन- India TV Hindi
लुइस हेमिल्टन

बार्सिलोना: मर्सिडीज के ब्रिटिश ड्राइवर लुइस हेमिल्टन अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए स्पेनिश ग्रां प्री का खिताब जीत लिया है। मौजूदा विश्व विजेता हेमिल्टन ने रविवार को एक घंटे 35 मिनट और 29.972 सेकेंड समय के साथ खिताब अपने नाम किया। अजरबेजान ग्रां प्री के बाद उनका ये लगातार दूसरा खिताब है। 

हेमिल्टन मर्सिडीज के दूसरे ड्राइवर वेल्टेरी बोटास से 20 सेकेंड आगे जिन्हें दूसरा स्थान मिला। रेड बुल्स के मेक्स वर्सेटेपन तीसरे और फरारी के ड्राइवर जर्मनी के सेबस्टियन वेटल को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। 

हेमिल्टन ने पिछले साल भी यहां खिताब जीता था। इस साल अंक तालिका में अब वह 95 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। उनके बाद वेटल हैं जो दूसरे नंबर पर हैं और वह हेमिल्टन से 17 अंक पीछे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल