1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वर्ल्ड टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल में पहुंचे बोपन्ना-मेर्गिया

वर्ल्ड टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल में पहुंचे बोपन्ना-मेर्गिया

 Written By: IANS
 Published : Nov 19, 2015 11:37 pm IST,  Updated : Nov 19, 2015 11:38 pm IST

लंदन: भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना रोमानिया के अपने जोड़ीदार फ्लोरीन मेर्गिया के साथ गुरुवार को फैबियो फोग्निनी और सिमोन बोलेली के हाथों मिली हार के बावजूद वर्ष के आखिरी एटीपी टूर्नामेंट वर्ल्ड

वर्ल्ड टूर फाइनल्स के...- India TV Hindi
वर्ल्ड टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल में पहुंचे बोपन्ना-मेर्गिया

लंदन: भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना रोमानिया के अपने जोड़ीदार फ्लोरीन मेर्गिया के साथ गुरुवार को फैबियो फोग्निनी और सिमोन बोलेली के हाथों मिली हार के बावजूद वर्ष के आखिरी एटीपी टूर्नामेंट वर्ल्ड टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गए। फोग्निनी और बोलेली की पांचवीं वरीय इतालवी जोड़ी ने ओ2 अरेना में पुरुष युगल वर्ग में बोपन्ना-मेर्गिया को तीन सेटों तक खिंचे मुकाबले में 6-1, 1-6, 10-5 से हराया।

हार के बावजूद बोपन्ना-मेर्गिया ग्रुप एश/स्मिथ में शीर्ष पर रहे और सेमीफाइनल में प्रवेश करने में सफल रहे। पहले सेट में बोपन्ना अपनी सर्विस गंवा बैठे, जिससे फोग्निनी-बोलेली पहले सेट आसानी से जीत गए। लेकिन दूसरे ही गेम में बोपन्ना-मेर्गिया ने बेहतरीन वापसी की और आसानी से जीत हासिल करते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।

तीसरे सेट में लेकिन प्रतिद्वंद्वी जोड़ियों के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला। अंतत: आस्ट्रेलियन ओपन विजेता फोग्निनी-बोलेली की जोड़ी टाई ब्रेकर में यह सेट जीतने में सफल रही, जो इस सीजन में उनकी 26वीं जीत रही। बोपन्ना-मेर्गिया अब शनिवार को सेमीफाइनल में ग्रुप फ्लेमिंग/मैकेनरो के उप-विजेता से भिड़ेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल