1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मेसी के गोल के दम पर बार्सिलोना ने एटलेटिको मेड्रिड को दी मात, रियल को पछाड़ टॉप पर पहुंचा

मेसी के गोल के दम पर बार्सिलोना ने एटलेटिको मेड्रिड को दी मात, रियल को पछाड़ टॉप पर पहुंचा

 Reported By: IANS
 Published : Dec 02, 2019 02:33 pm IST,  Updated : Dec 02, 2019 02:33 pm IST

सुपरस्टार लियोनेल मेसी के आखिरी पलों में किए गए गोल के दम पर बार्सिलोना ने स्पेनिश लीग के मुकाबले में एटलेटिको मेड्रिड को 1-0 से मात दे अपना पहला स्थान कायम रखा।

messi- India TV Hindi
मेसी के गोल के दम पर बार्सिलोना ने एटलेटिको मेड्रिड को दी मात, रियल को पछाड़ टॉप पर पहुंचा Image Source : AP

मेड्रिड| सुपरस्टार लियोनेल मेसी के आखिरी पलों में किए गए गोल के दम पर बार्सिलोना ने स्पेनिश लीग के मुकाबले में एटलेटिको मेड्रिड को 1-0 से मात दे अपना पहला स्थान कायम रखा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रविवार को खेले गए मैच में अर्जेटीना के इस खिलाड़ी ने लुइस सुआरेज के साथ वन टू वन खेलते हुए जगह बनाई और फिर अपने बाएं पैर से गेंद को नेट में डाल बार्सिलोना को एक गोल से आगे कर दिया।

इस मैच में दोनों टीमों के पास जीत हासिल करने के मौके थे। अंत में हालांकि जीत बार्सिलोना के हिस्से आई जिससे उसने रियल मेड्रिड द्वारा पहले स्थान को लेकर बनाए जा रहे दबाव को कम कर दिया।

रियल मेड्रिड ने डेपोर्टिवो अलावेस को मात दे पूरे तीन अंक लिए। रियल मेड्रिड के लिए सर्जियो रामोस और डानी कारवाजाल ने गोल किए। रामोस ने 52वें मिनट में गोल किया। इसके बाद हालांकि पेनाल्टी पर लुकास पेरेज ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। दानी ने रियल मेड्रिड की उम्मीदों को खत्म नहीं होने दिया और गोल कर उसे अहम जीत दिलाई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल