1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मेसी चाहते हैं उन्हें बाकी खिलाड़ियों की तरह ही समझा जाए - अर्जेंटीना कोच अयाला

मेसी चाहते हैं उन्हें बाकी खिलाड़ियों की तरह ही समझा जाए - अर्जेंटीना कोच अयाला

 Reported By: IANS
 Published : May 03, 2020 04:15 pm IST,  Updated : May 03, 2020 04:15 pm IST

रोबेटरे अयाला ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें डिएगो माराडोना और लियोनेल मेसी दोनों के साथ खेलने का सौभाग्य प्राप्त है।

Lionel Messi- India TV Hindi
Lionel Messi Image Source : GETTY IMAGES

ब्यूनस आयर्स| रोबेटरे अयाला ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें डिएगो माराडोना और लियोनेल मेसी दोनों के साथ खेलने का सौभाग्य प्राप्त है। वह इस समय अर्जेटीना की फुटबॉल टीम के सहायक कोच हैं और उनका कहना है कि यह दोनों बहुत बड़े खिलाड़ी हैं। फॉक्स स्पोटर्स से बात करते हुए अयाला ने इन दोनों के बारे में बात की।

उन्होंने कहा, "मैं दोनों के साथ खेला हूं। डिएगो के साथ मैं अपने करियर की पहली सीढ़ी चढ़ रहा था। यह दोनों फुटबॉल की बड़ी हस्ती हैं और जब मेसी संन्यास लेंगे तो उन्हें याद रखा जाएगा। मुझे नहीं पता कि यह डिएगो की तरह होगा या नहीं लेकिन यह मायने नहीं रखता। ये दोनों अलग हैं। डिएगो अपनी तरह से कलाकार थे जबकि मेसी काफी तेज हैं।"

अयाला ने कहा कि मेसी में राष्ट्रीय टीम की मदद करने की क्षमता है और वह चाहते हैं कि सभी उन्हें बाकी खिलाड़ियों की तरह ही समझें।

ये भी पढ़ें : केन्या ने खत्म किया अपना फुटबॉल सीजन, गोर माहिया बना विजेता

उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि वो हमें फुटबॉल का वो स्तर दें जो एक टीम के के तौर पर हमें आगे बढ़ने में मदद करे। वह चाहते हैं कि बाकी लोग उन्हें एक आम खिलाड़ी की तरह ही मानें। हमने खिलाड़ियों से कहा था कि हम उन्हें अलग नहीं मानेंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल