1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मेक्सिको के फुटबाल खिलाड़ी एलेन लापता

मेक्सिको के फुटबाल खिलाड़ी एलेन लापता

 Written By: IANS
 Published : May 30, 2016 02:46 pm IST,  Updated : May 30, 2016 02:49 pm IST

मेक्सिको के फुटबाल खिलाड़ी एलेन पुलिडो रविवार से ही लापता हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि एक पार्टी से निकलने के दौरान उनका अपहरण किया गया है।

alan pulido- India TV Hindi
alan pulido

मेक्सिको सिटी: मेक्सिको के फुटबाल खिलाड़ी एलेन पुलिडो रविवार से ही लापता हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि एक पार्टी से निकलने के दौरान उनका अपहरण किया गया है।

यह घटना उनके गृहनगर सियुदाद विक्टोरिया में हुई, जो मेक्सिको के हिंसा-ग्रस्त तामाउलिपास का उत्तरी शहर है।

राष्ट्रीय दैनिक 'मिलेनियो' की रिपोर्ट के अनुसार, "तामाउलिपास के एटर्नी जनरल के अधिकारियों ने फुटबाल खिलाड़ी एलेन के लापता होने की पुष्टि की।"

दैनिक समाचार पत्र के अनुसार, ग्रीक की फुटबाल टीम ओलम्पियाकोस के फारवर्ड खिलाड़ी एक पार्टी से निकल रहे थे, जब कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनका रास्ता रोका और उनका अपहरण कर लिया।

समाचार पत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, संघीय पुलिस बल, सेना, नौसेना तथा अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर एलेन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फुटबाल खिलाड़ी के भाई द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद उनकी खोज शुरू की गई।

खेल समाचार पत्र 'मेडियोटिएम्पो' ने अपनी वेबसाइट में बताया कि एलेन की प्रेमिका इलेआना सालास उस घटना के दौरान उनके साथ थीं, लेकिन उन्हें जाने दिया गया। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार से संपर्क किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल