1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैक्सिको ने ओलंपिक फुटबॉल क्वालीफाइंग मैच में अमेरिका को हराया

मैक्सिको ने ओलंपिक फुटबॉल क्वालीफाइंग मैच में अमेरिका को हराया

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 25, 2021 12:41 pm IST,  Updated : Mar 25, 2021 12:41 pm IST

अमेरिका दूसरे स्थान पर रहा और उसका सामना होंडुरास से होगा। वहीं मैक्सिको लगातार 14वीं बार ओलंपिक क्वालीफायर जीता है और ग्रुप ए में शीर्ष पर रहा। 

Football- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY

गुआदलाजारा (मैक्सिको)| यूरियेल एंटुना के 45वें मिनट में किये गोल की मदद से मैक्सिको ने ओलंपिक पुरूष फुटबॉल क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में अमेरिका को 1.0 से हरा दिया। दोनों टीमें ग्रुप ए से सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं। 

अमेरिका दूसरे स्थान पर रहा और उसका सामना होंडुरास से होगा। वहीं मैक्सिको लगातार 14वीं बार ओलंपिक क्वालीफायर जीता है और ग्रुप ए में शीर्ष पर रहा। 

ओमान, यूएई के खिलाफ भारत को नए सिरे से शुरुआत करनी होगी : स्टीमाक

उत्तर और मध्य अमेरिका और कैरेबियाई क्षेत्र से सेमीफाइनल जीतने वाली टीमें ओलंपिक के लिये 16 टीमों में जगह बनायेंगी। ओलंपिक की फुटबॉल स्पर्धा21 जुलाई से सात अगस्त तक तोक्यो, काशिमा, मियागी, सैतामा, सापोरो और याकोहामा में होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल