1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मोहन बागान के खिलाड़ियों ने अम्फान प्रभावितों के प्रति सहानुभूति व्यक्त

मोहन बागान के खिलाड़ियों ने अम्फान प्रभावितों के प्रति सहानुभूति व्यक्त

 Reported By: Bhasha
 Published : May 24, 2020 02:57 pm IST,  Updated : May 24, 2020 02:57 pm IST

अम्फान ने 20 मई को कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में तबाही मचायी जिसमें कम से कम 80 लोगों की मौत हो गयी। 

Mohun Bagan players sympathize with Ampan affected People- India TV Hindi
Mohun Bagan players sympathize with Ampan affected People Image Source : TWITTER/MOHUN BAGAN

नई दिल्ली। मोहन बागान के पूर्व फारवर्ड सोनी नोर्डे और आई लीग विजेता कोच किबू विकुना ने तूफान अम्फान से प्रभावित लोगों के प्रति सहानुभूति जतायी। अम्फान ने 20 मई को कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में तबाही मचायी जिसमें कम से कम 80 लोगों की मौत हो गयी। कोलकाता के बड़े क्लब के लिये खेल चुके खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर शहर के प्रति अपना लगाव जाहिर किया। 

हैती के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नोर्डे ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘‘ये सब फोटो देखकर सचमुच बहुत दुख हो रहा है। मैं आप सभी के साथ हूं। भगवान निश्चित रूप से इस हालत से उबरने में हमारी मदद करेगा। उम्मीद करता हूं कि जल्द ही सब कुछ ठीक हो जायेगा।"

मोहन बाागन को आई लीग खिताब दिलाने के बाद विकुना इंडियन सुपर लीग टीम केरला ब्लास्टर्स से जुड़ गये। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इतना चिंतित था। मेरे भारतीय परिवार और इस तूफान अम्फान के बाद जिन इलाकों में तबाही आयी, उन सभी लोगों के लिये मेरी प्रार्थनायें।’’ 

ये भी पढ़ें - प्रीमियर लीग ने 2 और कोरोना पॉजिटिव मामले की पुष्टि की

उन्होंने लिखा, ‘‘पश्चिम बंगाल के इतिहास में यह सबसे बड़ी आपदा है। उम्मीद करता हूं कि बहुत जल्द सब कुछ ठीक हो जायेगा।’’ 

वहीं इस सत्र में मोहन बागान के अहम खिलाड़ी जोसेबा बेतिया ने इस्ंटाग्राम पर अम्फान से प्रभावित कोलकाता की फोटो साझा करते हुए लिखा,‘‘यह देखकर बहुत दुख हुआ कि तूफान ने कोलकाता में क्या हाल कर दिया। कोलकाता में मेरे सभी दोस्तों और परिवार को मजबूती मिले। घर पर रहिये, सुरक्षित रहिये।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल