1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सरकार के दिशा निर्देशों के साथ 15 जून से दबारा खोलेगा मोहन बागान खोलेगा अपना क्लब टेंट

सरकार के दिशा निर्देशों के साथ 15 जून से दबारा खोलेगा मोहन बागान खोलेगा अपना क्लब टेंट

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 08, 2020 04:14 pm IST,  Updated : Jun 08, 2020 04:14 pm IST

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) विजेता एटीके के साथ विलय के बाद गत आईलीग चैंपियन बागान की जर्सी और लोगो को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं लेकिन क्लब ने कहा है कि वे चैंपियनशिप से जुड़ी अपनी पोशाक और अन्य सामान क्लब टेंट से 16 जून से बेचेंगे। 

Football, Mohun Bagan- India TV Hindi
Football Image Source : TWITTER/@INDIANFOOTBALL

दिग्गज फुटबॉल क्लब मोहन बागान ने सोमवार को घोषणा की कि वे सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार लॉकडाउन में मिली राहत के तहत 15 जून से सदस्यों और समर्थकों के लिए क्लब टेंट खोलेंगे। बागान ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘मोहन बागान एथलेटिक क्लब टेंट लॉकडाउन के बाद 15 जून 2020 से सदस्यों/समर्थकों के लिए खुलेगा।’’ 

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) विजेता एटीके के साथ विलय के बाद गत आईलीग चैंपियन बागान की जर्सी और लोगो को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं लेकिन क्लब ने कहा है कि वे चैंपियनशिप से जुड़ी अपनी पोशाक और अन्य सामान क्लब टेंट से 16 जून से बेचेंगे। 

क्लब ने ट्वीट में कहा, ‘‘हम 16 जून 2020 से चैंपियनशिप से जुड़ी अपनी पोशाक और अन्य सामान की बिक्री शुरू करेंगे।’’ 

नई एटीके-मोहन बागान टीम को एक जून को पेश किया जाना था लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए बोर्ड बैठक में विलंब हुआ और क्लब के लोगो, जर्सी और नाम की अभी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल