1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग: जयपुर को हराकर यू मुम्बा ने चखा अपनी पहली जीत का स्वाद

प्रो कबड्डी लीग: जयपुर को हराकर यू मुम्बा ने चखा अपनी पहली जीत का स्वाद

 Reported By: IANS
 Published : Oct 10, 2018 09:43 pm IST,  Updated : Oct 10, 2018 09:43 pm IST

यू मुम्बा ने बुधवार को जयपुर पिंक पैंथर्स को 39-32 से हराकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-6 में अपनी पहली जीत दर्ज की।

umumba-twitter- India TV Hindi
यू मुम्बा ने बुधवार को जयपुर पिंक पैंथर्स को 39-32 से हराकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-6 में अपनी पहली जीत दर्ज की। Image Source : TWITTER: @PROKABADDI

चेन्नई। सिद्धार्थ देसाई के बेहतरीन 13 अंकों की मदद से यू मुम्बा ने बुधवार को जयपुर पिंक पैंथर्स को 39-32 से हराकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-6 में अपनी पहली जीत दर्ज की। जोन-ए में जयपुर को सीजन के अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, यू मुम्बा ने अपने पहले मैच में पुनेरी पल्टन से 32-32 से टाई खेला था। 

यहां जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुम्बा की टीम हाफ टाइम तक 13-15 से पीछे थी लेकिन दूसरे हाफ में उसने शानदार खेल दिखाते हुए जयपुर को पराजित कर दिया। 

मुम्बा के लिए देसाई के अलावा फजल अत्राचली ने तीन और सुरेंद्र सिंह ने दो अंक जुटाए। मुम्बा ने रेड से 22, टैकल से 10, आलआउट से चार और तीन अतिरिक्त अंक भी अपने खाते में जोड़े। 

वहीं, जयपुर के लिए नितिन रावल ने आठ, अनुप कुमार ने चार, मोहित छिल्लर ने तीन और संदीप धुल ने तीन अंक हासिल किए। जयपुर की टीम को रेड से 14, टैकल से 10, आलआउट से दो और छह अतिरिक्त अंक भी मिले। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल