1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL-7 : जीत के सिलसिले को जारी रखने के इरादे से ओडिशा के खिलाफ उतरेगा मुम्बई

ISL-7 : जीत के सिलसिले को जारी रखने के इरादे से ओडिशा के खिलाफ उतरेगा मुम्बई

 Reported By: IANS
 Published : Dec 05, 2020 07:17 pm IST,  Updated : Dec 05, 2020 07:17 pm IST

मुम्बई सिटी एफसी आईएसएल के सातवें सीजन में रविवार को बोम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में ओडिशा एफसी के खिलाफ अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी।

ISL-7 : जीत के सिलसिले को...- India TV Hindi
ISL-7 : जीत के सिलसिले को जारी रखने के इरादे से ओडिशा के खिलाफ उतरेगा मुम्बई Image Source : @MUMBAICITYFC

बोम्बोलिम (गोवा)| अपने शुरूआती दो मैचों में प्रत्याशित प्रदर्शन करने के बाद मुम्बई सिटी एफसी हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में रविवार को बोम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में ओडिशा एफसी के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भी अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी।

मुम्बई तीन मैचों में छह अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है और ओडिशा के खिलाफ जीत उसे पहले स्थान पर काबिज एटीके मोहन बागान के नौ अंकों के बराबर पहुंचा देगी। अहमद जोहो, रॉलिन बोर्गेज और एडम ले फोन्ड्रे ने ईस्ट बंगाल के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और अब वे यहां भी उसे जारी रखना चाहेंगे।

कोच सर्जियो लोबेरा ने कहा, " मेरे लिए कोई दावेदार नहीं है। विशेष परिस्थितियों के कारण यह सीजन बहुत ही अलग सीजन है। मेरा ध्यान अपनी टीम पर है और मुझे उसमें सुधार करना है। हमने कुछ मैच जीते हैं, लेकिन हमें अभी भी कई चीजों में सुधार करने की जरूरत है।"

कैफ ने माना, 11 साल से खेलने के बावजूद जडेजा को टीम इंडिया में नहीं मिल रही बराबर की इज्जत

दूसरी तरफ, ओडिशा एफसी सही फॉर्म में नहीं है और उसके पास अब तक केवल एक ही अंक है। इसके बावजूद लोबेरा को लगता है कि यह एक कड़ा मुकाबला होगा। उन्होंने कहा, "हर एक मैच अलग है। ओडिशा एक अच्छी टीम है। उनके पास अनुभवी कोच है और हमारे लिए यह एक कड़ा मुकाबला होगा।"

ओडिशा के कोच स्टुअर्ट बॉक्सटर की टीम ने तीन मैचों में अब तक केवल दो ही गोल किया है। डिफेंस में कई गलतियों के कारण वे गोल करने में असमर्थ रही है। बॉक्सटर का मानना है कि समय के साथ गोल होंगे।

उन्होंने कहा, "यह फिनिशिंग और कॉम्बिनेशन को लेकर है। हम इन सभी चीजों पर बहुत मेहनत कर रहे हैं। लेकिन हमारा बॉल पजेशन सही नहीं रहा है। हमने कई बार गोल करने के मौके गंवाए। हम उस पर काम कर रहे हैं और मुझे लगता है कि पजेशन बेहतर रहा है।"

IND vs AUS : पहले टी20 में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने इस गेंदबाज को किया टीम में शामिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल