1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अपनी बहन सेरेना के खिलाफ मेरा मैच काफी विशेष होगा - वीनस विलियम्स

अपनी बहन सेरेना के खिलाफ मेरा मैच काफी विशेष होगा - वीनस विलियम्स

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 13, 2020 03:22 pm IST,  Updated : Aug 13, 2020 03:22 pm IST

सेरेना विलियम्स की बहन वीनस विलियम्स का कहना है कि केंटुकी में डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट के दौरान दोनों के बीच होने वाला मुकाबला काफी विशेष होगा।

Venus Williams- India TV Hindi
Venus Williams Image Source : GETTY IMAGES

न्यूयार्क| अमेरिकी टेनिस स्टार खिलाड़ी सेरेना विलियम्स की बहन वीनस विलियम्स का कहना है कि केंटुकी में डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट के दौरान दोनों के बीच होने वाला मुकाबला काफी विशेष होगा। दोनों बहनें एक दूसरे के खिलाफ 31वीं बार आमने सामने होंगी। वीनस ने कहा, ‘‘यह काफी विशेष है। हम फिर एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। ’’

दोनों गुरूवार को केंटुकी में डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट में एक दूसरे से खेलेंगी। दो पूर्व नंबर एक रैंकिंग की महिला खिलाड़ियों और मिलकर 30 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब जीत चुकीं (सेरेना 23 और उनकी बड़ी बहन वीनस सात) खिलाड़ियों के लिये यह मौका होगा कि वे देख सकें कि खेल से करीब छह महीने दूर रहने के बाद उनके खेल का स्तर कैसा है।

साथ ही दर्शकों के लिये भी यह टेनिस वापसी के दौरान बेहतरीन मैच देखने का मौका होगा क्योंकि कोरोना वायरस के कारण खेल गतिविधियां ठप्प हो गयी थीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल