1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना के चलते शुरूआती नमूनों के 25 प्रतिशत की ही जांच कर पा रहे हैं : नाडा

कोरोना के चलते शुरूआती नमूनों के 25 प्रतिशत की ही जांच कर पा रहे हैं : नाडा

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 21, 2020 11:24 pm IST,  Updated : Mar 21, 2020 11:24 pm IST

कोविड 19 महामारी का असर भारत के डोप टेस्ट कार्यक्रम पर बुरी तरह से पड़ा है और शुरूआती नमूनों के सिर्फ 25 प्रतिशत का ही संग्रहण को सकेगा। 

कोरोना के चलते...- India TV Hindi
कोरोना के चलते शुरूआती नमूनों के 25 प्रतिशत की ही जांच कर पा रहे हैं : नाडा Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। कोविड 19 महामारी का असर भारत के डोप टेस्ट कार्यक्रम पर बुरी तरह से पड़ा है और शुरूआती नमूनों के सिर्फ 25 प्रतिशत का ही संग्रहण को सकेगा। राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी के महानिदेशक नवीन अग्रवाल ने कहा कि नाडा ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ियों के पर्याप्त टेस्ट कर सकेगा।

उन्होंने कहा कि नाडा के पास इस समय डोप टेस्ट के लिये नमूने इकट्ठे करने वाले नहीं है क्योंकि अधिकांश सरकारी कर्मचारी हैं जो अस्पतालों में काम करते हैं। अग्रवाल ने कहा , ‘‘हमने डोप नमूनों की संख्या 75 प्रतिशत कर दी है। हम शुरूआती नमूनों के 25 प्रतिशत की जांच कर रहे हैं। हम अभी उन्हीं खिलाड़ियों की जांच कर रहे हैं जो डोपिंग मामले में उच्च जोखिम पर है और ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘अधिकांश डोप नियंत्रण अधिकारी सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले चिकित्सा और अर्धचिकित्सा कर्मचारी हैं। मौजूदा हालात में उनकी प्राथमिकता अस्पताल और प्रभावितों की तीमारदारी है।’’ अग्रवाल ने कहा कि सारे खेल टूर्नामेंट रद्द या स्थगित होने और राष्ट्रीय शिविर बंद होने से भी संख्या में कमी आई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल