1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन : चौथे दौर में पहुंचे नडाल

फ्रेंच ओपन : चौथे दौर में पहुंचे नडाल

 Written By: IANS
 Published : May 30, 2015 09:50 pm IST,  Updated : May 30, 2015 09:50 pm IST

पेरिस: रिकॉर्ड नौ बार के चैम्पियन स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल ने शनिवार को फ्रेंच ओपन की लाल बजरी पर जीत हासिल करते हुए चौथे दौर में प्रवेश कर लिया। छठे वरीय नडाल ने

फ्रेंच ओपन : चौथे दौर...- India TV Hindi
फ्रेंच ओपन : चौथे दौर में पहुंचे नडाल

पेरिस: रिकॉर्ड नौ बार के चैम्पियन स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल ने शनिवार को फ्रेंच ओपन की लाल बजरी पर जीत हासिल करते हुए चौथे दौर में प्रवेश कर लिया। छठे वरीय नडाल ने सुजाने लेंगलेन कोर्ट में हुए पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर के मुकाबले में रूस के आंद्रे कुजनेत्सोव को एकतरफा मुकाबले में 6-1, 6-3, 6-2 से मात दे दी।

नडाल ने क्ले कोर्ट पर अपनी बादशाहत साबित करते हुए कुजनेत्सोव के खिलाफ 33 विनर्स लगाते हुए सीधे सेटों में जीत हासिल की। मैच के बाद प्रशंसक राफा राफा के नारे लगा रहे थे।

नडाल को अब क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के जैके सोक का सामना करना होगा और यदि क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल करते हैं तो पिछले वर्ष के अपने खिताबी प्रतिद्वंद्वी सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त सर्बिया को नोवाक जोकोविक से भिड़ना होगा।

मैच के बाद नडाल ने कहा, "यहां पेरिस में खेलना मेरे लिए हमेशा से बेहद रोमांचित करने वाला रहा है। हर मैच अलग होता है। चीजें बेहतर हो रही हैं। चौथे दौर में प्रवेश करना मेरे लिए भी अच्छी खबर है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल