1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नडाल ने जीता 9वां मोंटे कार्लो मास्टर्स खिताब

नडाल ने जीता 9वां मोंटे कार्लो मास्टर्स खिताब

 Written By: IANS
 Published : Apr 18, 2016 01:13 pm IST,  Updated : Apr 18, 2016 01:13 pm IST

पेरिस: स्पेन के दिग्गज टेनिस स्टार राफेल नडाल ने यहां रविवार को फ्रांस के गेल मोंफिल्स के खिलाफ फाइनल मुकाबले में जीत हासिल करते हुए अपना नौंवा मोंटे कालरे मास्टर्स खिताब जीता। समाचार एजेंसी सिन्हुआ

rafel nadal- India TV Hindi
rafel nadal

पेरिस: स्पेन के दिग्गज टेनिस स्टार राफेल नडाल ने यहां रविवार को फ्रांस के गेल मोंफिल्स के खिलाफ फाइनल मुकाबले में जीत हासिल करते हुए अपना नौंवा मोंटे कालरे मास्टर्स खिताब जीता। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नडाल को प्रिंसिपेलिटी में चार साल बाद जीत हासिल की, वहीं उन्होंने जो साल बाद एटीपी 1000 मास्टर्स खिताब जीता।

नडाल ने मोंफिल्स को टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में 7-5, 5-7, 6-0 सेटों से मात दी।

अपनी जीत के बाद नडाल ने कहा, "मेरे लिए यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण है। मुझे पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष काफी अच्छा महसूस हो रहा है। यहां मिली जीत यह स्पष्ट करती है कि मैं सुधार कर रहा हूं।"

नडाल ने आगे कहा, "मेरे करियर में मोंटे कार्लो काफी महत्वपूर्ण स्थलों में से एक रहा है और यहां तीन साल बाद जीत हासिल करना मेरे लिए खास है।"

मोंफिल्स ने कहा, "मैं जानता था कि नडाल आश्वस्त हैं। वह बेहतरीन विजेता हैं और सही समय पर और भी बेहतर करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने तीसरे सेट में अचानक अपनी सारी ताकत बढ़ाई और मैं उसका सामना नहीं कर सका।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल