1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नेपोली ने स्पेजिया को कोप्पा इटालिया से बाहर किया

नेपोली ने स्पेजिया को कोप्पा इटालिया से बाहर किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 29, 2021 02:48 pm IST,  Updated : Jan 29, 2021 02:48 pm IST

नेपोली ने गुरुवार को खेले गए टूर्नामेंट के अंतिम आठ मुकाबले में स्पेजिया को 4-2 से हराया।

Football- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY

रोम| नेपोली ने कोप्पा इटालिया के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। नेपोली ने गुरुवार को खेले गए टूर्नामेंट के अंतिम आठ मुकाबले में स्पेजिया को 4-2 से हराया। नेपोली ने गुरुवार शाम को हाफ टाइम से पहले ही जीत सुनिश्चित कर ली थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नेपोली के लिए कालिदो कौलिबली, हीरिंग लोजानो, माटेओ पोलिटानो और एल्जीफ एल्मास ने गोल किए। ब्रेक पर यह टीम 4-0 से आगे थी।

ये भी पढ़े - On This Day : 15 साल पहले पाकिस्तान के खिलाफ पठान ने किया ऐसा जो बना 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', देखें Video 

दूसरे हाफ में हालांकि स्पेजिया ने दो गोल करते हुए वापसी की कोशिश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

नेपोली सेमीफाइनल में अटलांटा से भिड़ेगा जबकि अन्य सेमीफाइनल में जुवेंतस और इंटर मिलान के बीच मुकाबला होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल