1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स : नेमार ने ब्राजील को दिलाई जीत

फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स : नेमार ने ब्राजील को दिलाई जीत

 Reported By: IANS
 Published : Jun 10, 2021 02:00 pm IST,  Updated : Jun 10, 2021 02:00 pm IST

ब्राजील ने नेमार के आलराउंड प्रदर्शन की बदौलत यहां खेले गए साउथ अमेरिकन 2022 विश्व कप क्वालीफायर्स मुकाबले में पराग्वे को 2-0 से हरा दिया।

Neymar, Paqueta extend Brazil's winning run in WC qualifiers- India TV Hindi
Neymar, Paqueta extend Brazil's winning run in WC qualifiers Image Source : GETTY IMAGES

असुंसियोन (पराग्वे)| ब्राजील ने नेमार के आलराउंड प्रदर्शन की बदौलत यहां खेले गए साउथ अमेरिकन 2022 विश्व कप क्वालीफायर्स मुकाबले में पराग्वे को 2-0 से हरा दिया। मंगलवार रात खेले गए इस मुकाबले में स्टार फुटबालर नेमार ने गेब्रियल जीसस के क्रॉस पर चौथे मिनट में ही गोल करके ब्राजील को 1-0 की बढ़त दिला दी।

इसके बाद लुकास पाक्वेटा ने 93वें मिनट में शानदार गोल करते हुए ब्राजील को 2-0 से आगे कर दिया। टीम ने इस बढ़त को अंत तक कायम रखते हुए जीत अपने नाम कर ली।

ब्राजील की यह छठी जीत है और अब वह दूसरे नंबर पर काबिज अर्जेंटीना से छह अंक आगे हो गया है, जिसने दो गोल की बढ़त के बावजूद कोलंबिया से 2-2 से ड्रॉ खेला। पराग्वे छठे नंबर पर है।

साउथ अमेरिकन क्वालीफायर्स के अन्य मुकाबलों में बोलीविया ने सैंटियागो में खोले गए मुकाबले में चिली को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। वहीं, कोलंबिया और अर्जेंटीना ने बैरेंक्विला में खेले गए मुकाबले में 2-2 से ड्रॉ खेला जबकिक पेरू ने क्विटो में इक्वाडोर को 2-1 से हराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल