1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नेमार चोट के कारण 10 हफ्ते के लिए बाहर, मैनचेस्टर यूनाईटेड के खिलाफ नहीं खेलेंगे

नेमार चोट के कारण 10 हफ्ते के लिए बाहर, मैनचेस्टर यूनाईटेड के खिलाफ नहीं खेलेंगे

 Reported By: IANS
 Published : Jan 30, 2019 07:38 pm IST,  Updated : Jan 30, 2019 07:38 pm IST

 नेमार को 23 जनवरी को स्ट्रॉसबर्ग के खिलाफ हुए फ्रेंच कप के मुकाबले में चोट लगी थी। 

नेमार चोट के कारण 10...- India TV Hindi
नेमार चोट के कारण 10 हफ्ते  के लिए बाहर, मैनचेस्टर यूनाईटेड के खिलाफ नहीं खेलेंगे  Image Source : IANS

पेरिस: फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) से खेलने वाले करिश्माई फॉरवर्ड नेमार पांव में लगी चोट के कारण 10 सप्ताह के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं। ब्राजील के लिए अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल खेलने वाले नेमार चोटिल होने के करण अब इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के खिलाफ होने वाले यूरोपीय चैम्पियंस लीग के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भी नहीं खेल पाएंगे। 

बीबीसी के अनुसार, नेमार को 23 जनवरी को स्ट्रॉसबर्ग के खिलाफ हुए फ्रेंच कप के मुकाबले में चोट लगी थी। पीएसजी ने उस मैच में 2-0 से आसान जीत दर्ज की थी। 

पीएसजी की टीम चैम्पियंस लीग राउंड ऑफ 16 के पहले चरण में 12 फरवरी और दूसरे चरण में 6 मार्च को युनाइटेड से भिड़ेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल