1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आए निक किर्जियोस, जरूरतमंदों से की यह अपील

कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आए निक किर्जियोस, जरूरतमंदों से की यह अपील

 Edited By: IANS
 Published : Apr 08, 2020 08:32 am IST,  Updated : Apr 08, 2020 08:32 am IST

किर्जियोस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक संदेश लिखा है जिसमें उन्होंने जरूरतमंदों को खाना और पानी मुहैया कराने की बात कही है।

Nick Kyrgios ranking, Nick Kyrgios Coronavirus lockdown efforts, Nick Kyrgios News, Nick Kyrgios Ins- India TV Hindi
Nick Kyrgios Image Source : GETTY IMAGES

कोरोनावायरस से उत्पन्न हुई विषम परिस्थितियों में ऑस्ट्रेलिया के टेनिस खिलाड़ी निक किर्जियोस आगे आए हैं। किर्जियोस ने इस स्थिति में भूखे लोगों को खाना मुहैया कराने की जिम्मेदारी उठाने का सोचा है।

किर्जियोस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक संदेश लिखा है जिसमें उन्होंने जरूरतमंदों को खाना और पानी मुहैया कराने की बात कही है। किर्जियोस ने पोस्ट में लिखा, "अगर कोई काम नहीं कर रहा और पैसे नहीं कमा पा रहा है, जिसके पास खाने की कमी है, यह समय मुश्किल है.. कृपया खाली पेट मत सोइएगा।'' 

उन्होंने कहा, ''मुझे संदेश भेजने में संकोच मत कीजिएगा। मैं जो कर सकता हू वो करूंगा। चाहे वो नूडल्स का डिब्बा हो, ब्रेड हो या दूध। मैं यह आपके घर पहुंचा दूंगा। कोई सवाल नहीं पुछूंगा।"

यह पहली बार नहीं है कि किर्जियोस लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। वह पहले ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग में भी लोगों की मदद कर चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल