1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टोक्यो पैरालंपिक में निषाद कुमार ने हाई जंप में जीता सिल्वर मेडल, PM मोदी ने दी बधाई

टोक्यो पैरालंपिक में निषाद कुमार ने हाई जंप में जीता सिल्वर मेडल, PM मोदी ने दी बधाई

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 29, 2021 05:29 pm IST,  Updated : Aug 29, 2021 05:51 pm IST

भारत के पैरा एथलीट निषाद कुमार ने पुरुषों की हाई जंप T47 कैटेगिरी में सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है।

टोक्यो पैरालंपिक में...- India TV Hindi
टोक्यो पैरालंपिक में निषाद कुमार ने हाई जंप में जीता सिल्वर मेडल  Image Source : TWITTER/SAI

भारत के पैरा एथलीट निषाद कुमार ने पुरुषों की हाई जंप T47 कैटेगिरी में सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है। टोक्यो पैरालंपिक गेम्स में ये भारता का दूसरा मेडल है। इससे पहले भारत की ही भाविनाबेन पटेल ने टेबल टेनिस क्लास 4 स्पर्धा के महिला एकल का सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निषाद कुमार के मेडल जीतने पर बधाई देते हुए ट्वीट किया, "टोक्यो से एक और खुशी की खबर आई है! निषाद कुमार द्वारा पुरुषों की हाई जंप T47 कैटेगिरी में सिल्वर मेडल जीतने से बेहद खुश हूं। वह उत्कृष्ट कौशल के साथ एक शानदार एथलीट हैं। उनको बहुत-बहुत बधाई।"

निषाद कुमार ने T47 कैटेगिरी में 2.09 मीटर जंप के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। निषाद ने इसी साल दुबई में हुई फाजा विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में हाई जंप T47 कैटेगिरी में गोल्ड मेडल जीता था।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल