1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं रहाणे, शेयर किया वर्कआउट का वीडियो

जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं रहाणे, शेयर किया वर्कआउट का वीडियो

 Reported By: IANS
 Published : Dec 29, 2019 01:50 pm IST,  Updated : Dec 29, 2019 01:50 pm IST

विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम अपने कप्तान की तरह खुद को फिट रखना चाहती है और इसी से प्रेरित होकर हर खिलाड़ी बिना किसी ब्रेक के अपने स्तर पर जमकर मेहनत कर रहा है।

जिम में जमकर पसीना बहा...- India TV Hindi
जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं रहाणे, शेयर किया वर्कआउट का वीडियो Image Source : GETTY IMAGES

मुम्बई| विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम अपने कप्तान की तरह खुद को फिट रखना चाहती है और इसी से प्रेरित होकर हर खिलाड़ी बिना किसी ब्रेक के अपने स्तर पर जमकर मेहनत कर रहा है।

टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने अभी-अभी मुम्बई के लिए रणजी मैच खेला है और आने वाले समय में कई दिनों तक उनका कोई मैच नहीं है लेकिन इसके बावजूद वह आराम से घर पर बैठकर इंजॉय करने की जगह जिम में पहुंच गए हैं। रविवार को रहाणे ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने हैशटैगनोऑफदेज किया है। जिम सेशन से जुड़े वीडियोज में आमतौर पर कोहली इस तरह का हैशटैग यूज करते हैं।

साथ ही रहाणे ने लिखा है, "अगर आप समर्पित हैं तो वीकडेज और वीकेंड्स सिर्फ कैलेंडर पर मौजूद तारीख हैं।" रहाणे इन दिनों बेहतरीन फार्म में हैं। वह टेस्ट के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट में भी जमकर रन बना रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल