1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जोकोविक ने जीता तीसरा अमेरिकी ओपन खिताब, फाइनल में डेल पोट्रो को दी शिकस्त

जोकोविक ने जीता तीसरा अमेरिकी ओपन खिताब, फाइनल में डेल पोट्रो को दी शिकस्त

 Reported By: IANS
 Published : Sep 10, 2018 01:24 pm IST,  Updated : Sep 10, 2018 01:24 pm IST

 सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने करियर के तीसरे अमेरिकी ओपन खिताब को जीत लिया। पूर्व वर्ल्ड नम्बर-1 जोकोविक के करियर का 14वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। 

नोवाक जोकोविक-जुआन...- India TV Hindi
नोवाक जोकोविक-जुआन मार्टिन डेल पो Image Source : GETTY IMAGES

न्यूयॉर्क। सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने करियर के तीसरे अमेरिकी ओपन खिताब को जीत लिया। पूर्व वर्ल्ड नम्बर-1 जोकोविक के करियर का 14वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जोकोविक ने साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के फाइनल में अर्जेटीना के दिग्गज जुआन मार्टिन डेल पोट्रो को मात दी। 

जोकोविक ने मार्टिन को तीन घंटे और 15 मिनट तक चले मैराथन मैच में 6-3, 7-6 (4), 6-3 से हराकर खिताबी जीत हासिल की। इससे पहले, जोकोविक ने इस साल विंबलडन का खिताब भी अपने नाम किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल