1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोविड-19 के बीच टेनिस कोर्ट में जाकर नोवाक जोकोविच ने तोड़ा लॉकडाउन का नियम

कोविड-19 के बीच टेनिस कोर्ट में जाकर नोवाक जोकोविच ने तोड़ा लॉकडाउन का नियम

 Reported By: Bhasha
 Published : May 05, 2020 10:55 am IST,  Updated : May 05, 2020 10:58 am IST

जोकोविच ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला है जिसमें मारबेला शहर में एक टेनिस क्लब में वह दूसरे व्यक्ति के साथ खेल रहे हैं। सर्बिया के जोकोविच इसी शहर में रह रहे हैं।

Novak Djokovic broke the lockdown rule by going to the tennis court between Covid-19- India TV Hindi
Novak Djokovic broke the lockdown rule by going to the tennis court between Covid-19 Image Source : GETTY IMAGES

मैड्रिड। नोवाक जोकोविच ने स्पेन में एक टेनिस कोर्ट पर जाकर लॉकडाउन का नियम तोड़ा। जोकोविच ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला है जिसमें मारबेला शहर में एक टेनिस क्लब में वह दूसरे व्यक्ति के साथ खेल रहे हैं। सर्बिया के जोकोविच इसी शहर में रह रहे हैं।

स्पेन ने सोमवार को लॉकडाउन में कुछ ढील दी है। कोरोना वायरस महामारी के फैलने के बाद से मार्च से यहां लॉकडाउन लागू है। अब पेशेवर खिलाड़ियों को अभ्यास पर लौटने की छूट है लेकिन खेल क्लब और स्टेडियम अगले हफ्ते तक बंद रखने के निर्देश हैं। 

ये भी पढ़ें - लिवरपूल खिताब नहीं जीतता तो यह काफी निराशाजनक होगा : ओरिगी

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि निर्देश का पालन नहीं करने पर उन पर जुर्माना लगाया जायेगा या सजा दी जायेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल