1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नोवाक जोकोविच ने स्टेडियम में दर्शकों की वापसी का जश्न जीत के साथ मनाया

नोवाक जोकोविच ने स्टेडियम में दर्शकों की वापसी का जश्न जीत के साथ मनाया

 Reported By: Bhasha
 Published : May 13, 2021 08:35 pm IST,  Updated : May 13, 2021 08:35 pm IST

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने इटालियन ओपन ओपन में दर्शकों की स्टेडियम में वापसी का जश्न एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना के खिलाफ गुरुवार को प्रभावशाली जीत दर्ज कर मनाया।

Novak Djokovic celebration spectators' return to the stadium with victory- India TV Hindi
Novak Djokovic celebration spectators' return to the stadium with victory Image Source : AP

रोम। दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने इटालियन ओपन ओपन में दर्शकों की स्टेडियम में वापसी का जश्न एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना के खिलाफ गुरुवार को प्रभावशाली जीत दर्ज कर मनाया। सर्बिया के जोकोविच ने स्पेन के खिलाड़ी को एकतरफा मुकाबले में 6-2, 6-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। 

टूर्नामेंट के शुरूआती चरणों में दर्शकों की मौजूदगी की अनुमति नहीं थी लेकिन इटली सरकार के फैसले के बाद गुरुवार से स्टेडियम में क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शकों को आने की मंजूरी दी गयी। 

मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद पांच बार के चैम्पियन जोकोविच ने कहा, ‘‘ यह सिर्फ अच्छा नहीं बल्कि शानदार था।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ दूसरे खिलाड़ियों की तरह मुझे भी दर्शकों की काफी कमी खली। यही एक कारण है कि मैंने लगातार खेलना जारी रखा है।’’ 

जोकोविच का अगला मुकाबला मोंटे कार्लो के चैंपियन स्टेफानोस सितसिपास या मैड्रिड ओपन के उपविजेता माटेओ बेरेटिनी से होगा। यह दोनों खिलाड़ी रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल है। 

अमेरिका के रीले ओपेल्का भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे। छह फुट 11 इंच लंबे कद के इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले कारात्सेव को 7-6, 6-4 से हराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल