1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एटीपी रैंकिंग: अमेरिकी ओपन जीतकर तीसरे स्थान पर पहुंचे जोकोविक

एटीपी रैंकिंग: अमेरिकी ओपन जीतकर तीसरे स्थान पर पहुंचे जोकोविक

 Reported By: IANS
 Published : Sep 10, 2018 04:18 pm IST,  Updated : Sep 10, 2018 04:18 pm IST

जा रैंकिंग में स्पेन के स्टार राफेल नडाल पहले और स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। 

नोवाक जोकोविक - India TV Hindi
नोवाक जोकोविक 

मैड्रिड: सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने करियर के तीसरे अमेरिकी ओपन खिताब को जीतने के बाद पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। सोमवार को जारी ताजा रैंकिंग में स्पेन के स्टार राफेल नडाल पहले और स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। जोकोविक ने रविवार देर रात खेले गए फाइनल में अर्जेटीना के खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोट्रो को 6-3, 7-6 (7-4), 6-3 से मात देकर अपने करियर का 14वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। उन्होंने विश्व रैंकिंग में तीन स्थान ऊपर उठते हुए तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। 

अमेरिकी ओपन के फाइनल में मिली हार के कारण डेल पोट्रो एक स्थान फिसलते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। जर्मनी के खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह अब चौथे स्थान से फिसलकर पांचवें स्थान पर आ पहुंचे हैं।क्रोएशिया के खिलाड़ी मारिन सिलिक, बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव और ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है। सिलिक अब छठे स्थान पर पहुंच गए हैं, वहीं दिमित्रोव सातवें और थीम आठवें स्थान पर हैं। 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी केविन एंडरसन को चार स्थानों का नुकसान हुआ है। वह अब फिसल कर नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। अमेरिका के खिलाड़ी जॉन इसनेर एक स्थान का फायदा उठाते हुए 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल