1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नोवाक जोकोविच ने मैड्रिड ओपन से नाम वापस लिया : रिपोर्ट

नोवाक जोकोविच ने मैड्रिड ओपन से नाम वापस लिया : रिपोर्ट

 Edited By: IANS
 Published : Apr 03, 2021 10:30 pm IST,  Updated : Apr 03, 2021 10:30 pm IST

18 ग्रैंड स्लैम खिताब के विजेता जोकोविच ने 2-9 मई तक होने वाले टूर्नामेंट को छोड़ने का फैसला किया है।

novak djokovic, tennis news, madrid open, serbia- India TV Hindi
Novak Djokovic Image Source : GETTY

सर्बियाई मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के नंबर-1 पुरुष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच इस साल मैड्रिड ओपन में हिस्सा नहीं लेंगे। यह उम्मीद की जा रही थी कि फरवरी में अपने ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत के बाद जोकोविच इस क्ले-कोर्ट मास्टर्स 1000 इवेंट में प्रतिस्पर्धा करेंगे। 

इस इवेंट को पिछले साल कोरोना के कारण आयोजित नहीं किया गया था।

18 ग्रैंड स्लैम खिताब के विजेता जोकोविच ने 2-9 मई तक होने वाले टूर्नामेंट को छोड़ने का फैसला किया है। जोकोविच ने इस टूर्नामेंट के बीते संस्करण का खिताब जीता था।

साल 2019 में जोकोविच ने फाइनल में ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को हराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल