1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जोकोविक के नाम रहा पेरिस मास्टर्स खिताब

जोकोविक के नाम रहा पेरिस मास्टर्स खिताब

 Written By: IANS
 Published : Nov 09, 2015 10:45 am IST,  Updated : Nov 09, 2015 10:48 am IST

पेरिस: विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविक ने पेरिस मास्टर्स टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में ब्रिटेन के एंडी मरे को मात देकर साल का 10वां खिताब हासिल किया। सर्बिया के स्टार खिलाड़ी ने रविवार

जोकोविक के नाम रहा...- India TV Hindi
जोकोविक के नाम रहा पेरिस मास्टर्स खिताब

पेरिस: विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविक ने पेरिस मास्टर्स टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में ब्रिटेन के एंडी मरे को मात देकर साल का 10वां खिताब हासिल किया। सर्बिया के स्टार खिलाड़ी ने रविवार को 90 मिनटों तक चले फाइनल मुकाबले में मरे को 6-2, 6-4 से सीधे सेटों से मात देकर खिताबी जीत पाई।

जोकोविक का यह करियर का चौथा पेरिस मास्टर्स खिताब है।

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में जहां एक ओर जोकोविक ने स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी स्टान वावरिंका को 6-3, 3-6, 6-0 से मात दी, वहीं शनिवार को हुए एक अन्य मुकाबले में विश्व के तीसरी वरीयता प्राप्त एंडी मरे ने स्पेन के टेनिस खिलाड़ी डेविड फेरर को 6-4, 6-3 से सीधे सेटों से हराया था।

जोकोविक के लिए यह साल काफी खास रहा है। इस साल उन्होंने आस्ट्रेलिया, अमेरिकी ओपन सहित कई बड़े खिताब अपने नाम किए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल