1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मोहम्मद अली के अंतिम संस्कार में शरीक नहीं होंगे ओबामा

मोहम्मद अली के अंतिम संस्कार में शरीक नहीं होंगे ओबामा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 08, 2016 10:12 am IST,  Updated : Jun 08, 2016 10:12 am IST

वाशिंगटन: अमेरिका ने कहा है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा मोहम्मद अली के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि संयोगवश उनकी बड़ी बेटी का ग्रैजुएशन समारोह भी उसी समय होना है। प्रवक्ता जेन फ्रीडमैन

 obama,-mohammad-ali- India TV Hindi
obama,-mohammad-ali

वाशिंगटन: अमेरिका ने कहा है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा मोहम्मद अली के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि संयोगवश उनकी बड़ी बेटी का ग्रैजुएशन समारोह भी उसी समय होना है। प्रवक्ता जेन फ्रीडमैन ने बताया, वे वाशिंगटन डीसी में मालिया के हाई स्कूल ग्रैजुएशन समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने बताया, उनका एक करीबी सहयोगी राष्ट्रपति ओबामा और प्रथम महिला की ओर से शुक्रवार को लुइसविले में दिवंगत मोहम्मद अली के लिए उनका शोक संदेश पढ़ेगा।

महान बॉक्सर मोहम्मद अली की सार्वजनिक शवयात्रा और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन केंचुकी स्थित उनके गृह नगर लुइसविल में शुक्रवार को होगा। अली के एक पारिवारिक प्रवक्ता के अनुसार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, कामेडियल बिली क्रिस्टल और खेल पत्रकार ब्रायंट गमबेल अली की याद में संबोधन देंगे।

अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अली को पार्किंसन की बीमारी भी थी जिसने उनकी सांस लेने की समस्या को और ज्यादा गंभीर बना दिया था।

पिछले कुछ सालों में अली को कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले उन्हें 2015 के शुरू में पेशाब संबंधी परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। अली तीन बार विश्व चैंपियन रहे हैं। 1964 में पहली बार यह खिताब जीतने के बाद वह 1974 और फिर 1978 में विश्व चैंपियन बने।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल