1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL : ओडिशा एफसी ने स्टीवन डायस को बनाया सहायक कोच

ISL : ओडिशा एफसी ने स्टीवन डायस को बनाया सहायक कोच

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 13, 2020 01:33 pm IST,  Updated : Aug 13, 2020 01:33 pm IST

ओडिशा एफसी ने पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर स्टीवन डायस को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र से पहले नया सहायक कोच नियुक्त किया है। 

ISL : ओडिशा एफसी ने...- India TV Hindi
ISL : ओडिशा एफसी ने स्टीवन डायस को बनाया सहायक कोच Image Source : GETTY IMAGES

भुवनेश्वर। ओडिशा एफसी ने पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर स्टीवन डायस को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र से पहले नया सहायक कोच नियुक्त किया है। क्लब ने बयान में कहा कि छत्तीस साल के पूर्व मिडफील्डर ने ओडिशा एफसी से एक साल का करार किया है।

राष्ट्रीय टीम के अलावा कई मशहूर क्लब जैसे एयर इंडिया, महिंद्रा यूनाईटेड, चर्चिल ब्रदर्स, दिल्ली डायनामोस और मुंबई एफसी के लिये खेलने वाले डायस पिछले साल सहायक कोच के तौर पर जमशेदपुर एफसी से जुड़ गये थे। 

ओडिशा एफसी ने उनके अलावा स्पेन के ‘स्ट्रेंथ एवं कंडिशनिंग’ कोच जोआन कैसानोवा को भी आगामी सत्र के लिये वापस शामिल किया है। ओडिशा एफसी के मुख्य कोच स्टुअर्ट बैक्सटर ने कहा, ‘‘स्टीवन का करियर बतौर फुटबॉलर सफल रहा और खिलाड़ी उनसे प्रेरणा लते हैं। वह हमारे लिये काफी अहम होंगे। ’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल