1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ओडिशा एफसी ने पूर्व ईपीएल डिफेंडर स्टीवन टेलर से करार किया

ओडिशा एफसी ने पूर्व ईपीएल डिफेंडर स्टीवन टेलर से करार किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 16, 2020 05:03 pm IST,  Updated : Sep 16, 2020 05:03 pm IST

ओडिशा फुटबॉल क्लब ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें चरण से पहले बुधवार को इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के पूर्व डिफेंडर स्टीवन टेलर से करार किया।   

Odisha FC ties up with former EPL defender Steven Taylor- India TV Hindi
Odisha FC ties up with former EPL defender Steven Taylor Image Source : GETTY IMAGES

भुवनेश्वर। ओडिशा फुटबॉल क्लब ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें चरण से पहले बुधवार को इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के पूर्व डिफेंडर स्टीवन टेलर से करार किया। 

इस सेंटर बैक खिलाड़ी ने एक साल का अनुबंध किया है और इसमें दूसरे साल तक बढ़ाने का भी विकल्प है। 

ये भी पढ़ें - रैना ने अपने रिश्तेदारों के हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी पर पंजाब पुलिस को कहा शुक्रिया

स्टीवन ने 2003-04 फुटबॉल सत्र में इंग्लिश क्लब न्यूकासल यूनाईटेड की ओर से सीनियर क्लब पदार्पण किया था और 34 साल का यह खिलाड़ी प्रीमियर लीग में एक से ज्यादा दशक तक खेलने के बाद 2016 में अमेरिकी पेशेवर क्लब पोर्टलैंड टिम्बर्स में चला गया। 

इससे पहले वह न्यूजीलैंड की वेलिंगटन फोनिक्स एफसी के कप्तान थे जो आस्ट्रेलियाई ए लीग में हिस्सा लेती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल