1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ओलंपिक मेडलिस्ट नारंग की नजरें और अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बंटोरने पर

ओलंपिक मेडलिस्ट नारंग की नजरें और अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बंटोरने पर

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 26, 2017 07:14 pm IST,  Updated : Oct 26, 2017 07:14 pm IST

गगन नारंग ने भले ही पिछले कुछ समय से मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं लेकिन सक्रिय रूप से निशानेबाजी करना अब भी उनकी पहली प्राथमिकता है और उनका कहना है कि इसमें कोई शक नहीं कि उनकी निगाहें और अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां हासिल करने पर लगी हैं।

Gagan Narang - India TV Hindi
Gagan Narang

नई दिल्ली: गगन नारंग ने भले ही पिछले कुछ समय से मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं लेकिन सक्रिय रूप से निशानेबाजी करना अब भी उनकी पहली प्राथमिकता है और उनका कहना है कि इसमें कोई शक नहीं कि उनकी निगाहें और अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां हासिल करने पर लगी हैं जिसमें ओलंपिक में एक बार शिरकत करना शामिल है।

एक साल के अंतराल के बाद लंदन ओलंपिक कांस्य पदकधारी नारंग अपने पसंदीदा स्पर्धा 10 मीटर एयर राइफल में वापस आ गये हैं और इसमें शीर्ष फार्म हासिल करने की कोशिश में हैं। नारंग ने कहा कि निशानेबाजी मेरी पहली प्राथमिकता है। मैं इस खेल से जुड़ा रहना चाहता हूं, भले ही यह मेंटर की भूमिका हो, कोचिंग हो या फिर मेरी निशानेबाजी हो। इस समय मेरी खुद की निशानेबाजी मेरी पहली प्राथमिकता है।

यह निशानेबाज इस खेल में दो दशक पूरे कर लेगा। उन्होंने कहा, मैं जब तक इसका लुत्फ उठा रहा हूं, तब तक इसे जारी रखूंगा। कोई भी टीम में नहीं है क्योंकि वे 20 साल से निशानेबाजी कर रहे हैं। आप इसलिये टीम में हो क्योंकि आप सर्वश्रेष्ठ हो।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल