1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टोक्यो से भारत पहुंची सिल्वर गर्ल मीराबाई चानू, एयरपोर्ट पर तालियों की गड़गड़ाहट से हुआ स्वागत

टोक्यो से भारत पहुंची सिल्वर गर्ल मीराबाई चानू, एयरपोर्ट पर तालियों की गड़गड़ाहट से हुआ स्वागत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 26, 2021 04:58 pm IST,  Updated : Jul 26, 2021 05:41 pm IST

मीराबाई ने 49 किलोग्रा भार वर्ग वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भारत को यह पदक दिलाया। दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

mirabai chanu, india, Tokyo Olympic, sports, India - India TV Hindi
Mirabai chanu, Image Source : TWITTER/ANI

टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू सोमवार को स्वदेश लौटी तो हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। चानू सुरक्षाकर्मियों के बीच इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बाहर निकली, जहां उनके चेहरे पर मास्क और फेस शील्ड लगा था।

उन्होंने यहां पहुंचने के बाद ट्वीट किया, "इतने प्यार और समर्थन के बीच यहां वापस आकर खुशी हो रही है। बहुत - बहुत धन्यवाद।"

इस 26 वर्षीय खिलाड़ी का 'भारत माता की जय' के नारों से स्वागत किया गया और भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारियों सहित अन्य लोगों ने उनका अभिनंदन किया। मणिपुर की इस खिलाड़ी ने 49 किग्रा वर्ग में कुल 202 किग्रा (87 किग्रा + 115 किग्रा) भार उठाकर शनिवार को रजत पदक हासिल किया था।

Tokyo Olympics 2020: चीन से हारने के बाद मुक्केबाज आशीष कुमार का सफर खत्म

इससे पहले भारोत्तोलन में 2000 सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी के कांस्य पदक जीता था। इस शानदार प्रदर्शन से उन्होंने 2016 के खेलों की निराशा को दूर किया जहां वह एक भी वैध भार उठाने में विफल रही थी। चानू पूर्व विश्व चैंपियन और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भी रह चुकी हैं। वह इन खेलों से पहले अमेरिका में अभ्यास कर रही थी और अपने आत्मविश्वास से भरे प्रदर्शन के साथ पदक की उम्मीदों पर खरी उतरी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल