1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 'एक दिन आसमान में साथ में फुटबॉल खेलेंगे', पेले ने माराडोना को दी श्रृद्धांजलि

'एक दिन आसमान में साथ में फुटबॉल खेलेंगे', पेले ने माराडोना को दी श्रृद्धांजलि

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 26, 2020 08:37 am IST,  Updated : Nov 26, 2020 08:37 am IST

माराडोना का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पेले ने ट्वीट किया,‘‘बहुत की दुखद समाचार। मैने एक अच्छा दोस्त और दुनिया ने एक महान खिलाड़ी खो दिया।"

Diego Maradona with Pele- India TV Hindi
Diego Maradona with Pele Image Source : AP

रियो दि जिनेरियो| ‘एक दिन आसमान में कहीं माराडोना के साथ फुटबॉल खेलूंगा ’’, ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले ने अर्जेंटीना के करिश्माई खिलाड़ी माराडोना के निधन पर कुछ इस तरह श्रृद्धांजलि दी। 

पेले ही वह खिलाड़ी हैं जिनका नाम ‘फुटबॉल के बादशाह’ माराडोना के साथ लिया जाता रहा है। 

माराडोना का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पेले ने ट्वीट किया,‘‘ बहुत की दुखद समाचार। मैने एक अच्छा दोस्त और दुनिया ने एक महान खिलाड़ी खो दिया। बहुत कुछ कहना है लेकिन फिलहाल इतना ही कहूंगा कि ईश्वर उनके परिजनों को शक्ति दे। उम्मीद है कि एक दिन हम आसमान में कहीं साथ फुटबॉल खेलेंगे।’’ 

भारत के गोवा में लगाई जाएगी माराडोना की विशाल प्रतिमा

पेले और माराडोना एक दूसरे के खेल के प्रशंसक थे। दोनों की उम्र में दो दशक का फासला था लेकिन रिश्ता दोस्ती का था। फुटबॉल के खेल को खूबसूरत बनाने में इन दोनों के योगदान को दुनिया ने सराहा और इन दोनों ने एक दूसरे के हुनर को। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल