1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चोटिल होने के कारण मैनचेस्टर यूनाईटेड के लिये कई मैच नहीं खेल पायेंगे पॉल पोग्बा

चोटिल होने के कारण मैनचेस्टर यूनाईटेड के लिये कई मैच नहीं खेल पायेंगे पॉल पोग्बा

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 10, 2021 09:00 pm IST,  Updated : Nov 10, 2021 09:00 pm IST

पोग्बा को सोमवार को सीधे पैर की जांघ में यह चोट लगी, जब वह ट्रेनिंग के दौरान गोल करने के लिये शॉट लगा रहे थे।

Paul pogba will not play matches for Manchester united...- India TV Hindi
Paul pogba will not play matches for Manchester united after getting injured Image Source : GETTY

फ्रांस के लिये इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के दौरान लगी चोट के कारण मिडफील्डर पॉल पोग्बा लंबे समय तक फुटबॉल मैचों से दूर रहेंगे। उनके मैनचेस्टर यूनाईटेड के लिये भी कई आगामी मैचों का हिस्सा नहीं होने की उम्मीद है।

इंग्लिश क्लब ने बुधवार को इसकी जानकारी दी जिससे वह चैम्पियंस लीग के अंतिम दो ग्रुप मैचों के अलावा प्रीमियर लीग में चेल्सी और आर्सेनल से होने वाली भिड़ंत में भी क्लब के लिये मैदान में नहीं उतर पायेंगे। पोग्बा फ्रांस के अगले हफ्ते कजाखस्तान और फिनलैंड के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर में भी नहीं खेलेंगे।

पोग्बा को सोमवार को सीधे पैर की जांघ में यह चोट लगी, जब वह ट्रेनिंग के दौरान गोल करने के लिये शॉट लगा रहे थे। मैनचेस्टर यूनाईटेड ने कहा कि पोग्बा मैनेचेस्टर में उपचार करवा रहे हैं।

कोहली ने टीम का साथ छोड़कर जाने वाले सपोर्ट स्टाफ का अदा किया धन्यवाद

पोग्बा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर लिखा, “जैसा कि आप देख सकते हो, मुझे थोड़ी चोट लग गयी, उम्मीद करता हूं यह ज्यादा बुरी नहीं होगी। मैं शायद एक और स्कैन कराऊंगा और देखूंगा कि यह कितनी गंभीर है।“

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल